Hardoi : दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहादुर नगर निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी करीब 13 साल पहले गांव के ही सुखबीर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुखबीर दो लाख रुपये की मांग को लेकर

By INA News Desk
May 11, 2026 - 21:52
34 Views
Hardoi : दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hardoi : दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहादुर नगर निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी करीब 13 साल पहले गांव के ही सुखबीर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुखबीर दो लाख रुपये की मांग को लेकर सीमा के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी अक्सर उनकी बेटी को छोड़ देने की धमकी भी देता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन सुखबीर की हरकतों में सुधार नहीं आया।

अप्रैल के अंत में आरोपी ने फिर से पैसों के लिए सीमा के साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर पीड़िता ने शाम के समय जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांडी कोतवाल बसंत राम ने जानकारी दी कि जयवीर सिंह की तहरीर पर पति सुखबीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow