Deoband : निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता का गर्भपात कराने का आरोप

आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया और गर्भवती होने पर दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, युवक ने पीड़िता से 35 हजार रुपये भी लिए। जब पीड़िता के परिजन शादी की बात करने युवक के घ

By INA News Desk
May 11, 2026 - 21:15
36 Views
Deoband : निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता का गर्भपात कराने का आरोप
AI Image

देवबंद क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार युवक द्वारा एक युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और निकाह का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया।

आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया और गर्भवती होने पर दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, युवक ने पीड़िता से 35 हजार रुपये भी लिए। जब पीड़िता के परिजन शादी की बात करने युवक के घर गए, तो पहले उसके परिवार ने सहमति दी लेकिन बाद में मुकर गए। अब आरोपी पक्ष वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow