Saharanpur : आंधी-तूफान और भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
निर्देश के अनुसार, 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के दौरान लोग अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों। बिजली चमकने और बादल गर
मौसम विभाग ने सहारनपुर जिले में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की बात कही है।
निर्देश के अनुसार, 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के दौरान लोग अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों। बिजली चमकने और बादल गरजने के समय बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें। ऐसे समय में खुले मैदान, तालाबों के पास और पेड़ों के नीचे शरण न लें। ओले गिरने की स्थिति में अपने सिर को ढककर सुरक्षित रखें और गाय-भैंस या अन्य पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें।
इसके साथ ही, जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचने और टूटे हुए बिजली के तारों व खंभों से दूर रहने के लिए कहा गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0132-2723971 और 0132-2723344 जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी से सावधान रहने और प्रशासन की बातों को मानने की अपील की है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।
What's Your Reaction?




