Ghaziabad : बहुमंजिला सोसाइटी में लगी भीषण आग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
उन्होंने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी घटनास्थल पर रहकर स्थिति संभालने को कहा है। बुधवार सुबह इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में यह आग अचानक भड़क गई थी, जिसने कई फ्लैटों को अपनी चपेट
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत ध्यान दिया है। उन्होंने अधिकारियों को बिना देरी किए मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस काम में किसी भी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी घटनास्थल पर रहकर स्थिति संभालने को कहा है। बुधवार सुबह इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में यह आग अचानक भड़क गई थी, जिसने कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने की असल वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?









