Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी और लापरवाही पर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने काफी समय पहले ही इन पुलों के

May 12, 2026 - 21:42
19 Views
Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी और लापरवाही पर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी और लापरवाही पर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के उन्नति कुंज में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के दौरान लखनपुर निवासी पीड़िता राधा ने पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए राजेश कुमार ने कोतवाल नरेश चौहान से बात की और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेरिया और चकरपुर क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे पुल निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी नितिन कुमार भदोरिया से चर्चा की गई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने काफी समय पहले ही इन पुलों के लिए बजट जारी कर दिया था और काम भी शुरू हो गया था, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की छवि खराब करने वाली इस तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow