Bajpur : महिलाओं को मिला अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़कर बनेंगी आत्मनिर्भर

संस्थान की निदेशक उर्वशी अग्रवाल ने महिलाओं को बैंकिंग कामकाज और सरकारी ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय खड़ा करने में आर्थिक मदद मिल सके। जिला समन्वयक सुरेश विश्वकर्मा ने भी महिलाओं को प्रो

May 12, 2026 - 21:46
 0  3
Bajpur : महिलाओं को मिला अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़कर बनेंगी आत्मनिर्भर
Bajpur : महिलाओं को मिला अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़कर बनेंगी आत्मनिर्भर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर ब्लॉक सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 दिनों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी पंतनगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती, संबरानी और हवन के दीये बनाने का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। प्रशिक्षक मीनाक्षी पांडे ने महिलाओं को इन उत्पादों को बनाने की बारीकियां सिखाईं, ताकि वे अपने घरों से ही स्वरोजगार शुरू कर सकें।

संस्थान की निदेशक उर्वशी अग्रवाल ने महिलाओं को बैंकिंग कामकाज और सरकारी ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय खड़ा करने में आर्थिक मदद मिल सके। जिला समन्वयक सुरेश विश्वकर्मा ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए स्वरोजगार के लाभ गिनाए। कार्यक्रम के अंतिम दिन खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। देहरादून से आई मूल्यांकन टीम के सदस्य जेएस भंडारी और हेमा डंगवाल ने महिलाओं द्वारा सीखे गए कार्यों की जांच की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow