Bajpur : किसान सेवा सहकारी समिति का खाद लाइसेंस बहाल, किसानों की समस्या हुई दूर

सुरेंद्र सिंह नामधारी ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि वह दो दिन के भीतर इस समस्या का समाधान करा देंगे। उन्होंने अपना वादा निभाते हुए विभाग से तालमेल बिठाकर समिति का खाद लाइसेंस बहाल करवा दिया है। लाइसेंस मिलने के बाद

By INA News Desk
May 12, 2026 - 21:48
33 Views
Bajpur : किसान सेवा सहकारी समिति का खाद लाइसेंस बहाल, किसानों की समस्या हुई दूर
Bajpur : किसान सेवा सहकारी समिति का खाद लाइसेंस बहाल, किसानों की समस्या हुई दूर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर की प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति का खाद लाइसेंस मुख्य कृषि अधिकारी वीकेएस यादव ने दोबारा चालू कर दिया है। मार्च महीने में लाइसेंस रद्द होने की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी, जिससे उन्हें खेती के कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों ने उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी से मुलाकात की थी और लाइसेंस दोबारा बहाल कराने की मांग रखी थी।

सुरेंद्र सिंह नामधारी ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि वह दो दिन के भीतर इस समस्या का समाधान करा देंगे। उन्होंने अपना वादा निभाते हुए विभाग से तालमेल बिठाकर समिति का खाद लाइसेंस बहाल करवा दिया है। लाइसेंस मिलने के बाद अब किसानों को समिति से खाद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर स्थानीय किसानों ने खुशी जताई है और राहत दिलाने के लिए आभार प्रकट किया है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow