Sambhal : हज-2026 में टेक्नोलॉजी का बड़ा कवच- स्मार्टवॉच SOS सिस्टम से 1,700 से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिली मदद

11 मई 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक मदीना में स्मार्टवॉच के जरिए 485 लापता और 344 मेडिकल केस दर्ज किए गए, जबकि मक्का में 585 लापता और 342 मेडिकल मामलों में सहायता पहुंचाई गई। वहीं मोबाइल ऐप के जरिए भी 52 लापता और 49 मे

May 12, 2026 - 21:40
May 12, 2026 - 21:43
 0  8
Sambhal : हज-2026 में टेक्नोलॉजी का बड़ा कवच- स्मार्टवॉच SOS सिस्टम से 1,700 से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिली मदद
Sambhal : हज-2026 में टेक्नोलॉजी का बड़ा कवच- स्मार्टवॉच SOS सिस्टम से 1,700 से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिली मदद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

हज-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय हज कमेटी ने टेक्नोलॉजी का बड़ा कदम उठाया है। “स्मार्टवॉच इनिशिएटिव” के तहत हज यात्रियों को ऐसी स्मार्टवॉच उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें SOS अलर्ट सिस्टम लगा है। यह सिस्टम रियल-टाइम अलर्ट भेजकर लापता और मेडिकल इमरजेंसी मामलों में तुरंत सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।11 मई 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक मदीना में स्मार्टवॉच के जरिए 485 लापता और 344 मेडिकल केस दर्ज किए गए, जबकि मक्का में 585 लापता और 342 मेडिकल मामलों में सहायता पहुंचाई गई। वहीं मोबाइल ऐप के जरिए भी 52 लापता और 49 मेडिकल अलर्ट रिसीव हुए। कुल मिलाकर अब तक 1,096 मिसिंग अलर्ट और 690 मेडिकल अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई की गई है।हज कमेटी का कहना है कि यह तकनीक यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर समन्वय और तेज़ रिस्पॉन्स सुनिश्चित कर रही है। स्मार्टवॉच और मोबाइल ऐप सिस्टम के जरिए रेस्क्यू टीमों को तुरंत लोकेशन और इमरजेंसी जानकारी मिल रही है, जिससे बुजुर्ग और बीमार हज यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हज कमेटी ने इसे “तकनीक के जरिए सुरक्षित हज” की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow