Bajpur : उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के प्रेम सिंह गैड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता में लीलावती ने रजत पदक जीता, जबकि ज्योति बिष्ट, पूजा पांडे, अनायता, ममता गैड़ा, ज्योति नेगी, हर्ष डसीला, सन्नी वर्मा और समीर कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम बढ़ाया। इसके अलावा खुशी डौरबी, भरत सिंह, समीक्षा राणा, दि
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
देहरादून के आमवाला स्थित मल्टीपरपज कराटे हॉल में आयोजित 23वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में प्रेम सिंह गैड़ा ने सब-जूनियर वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही प्रेम सिंह का चयन देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में पदक जीते हैं।
प्रतियोगिता में लीलावती ने रजत पदक जीता, जबकि ज्योति बिष्ट, पूजा पांडे, अनायता, ममता गैड़ा, ज्योति नेगी, हर्ष डसीला, सन्नी वर्मा और समीर कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम बढ़ाया। इसके अलावा खुशी डौरबी, भरत सिंह, समीक्षा राणा, दिया बिष्ट, दीक्षा गुरुरानी, निशा नेगी, प्रिया नेगी, पवित्रा नेगी, हेमा धानक, रोशनी बिष्ट, तनीषा, रोशनी पटवाल और दीपक भट्ट ने भी अपनी श्रेणियों में पांचवां स्थान प्राप्त कर अच्छा खेल दिखाया। खेल उपनिदेशक नीरज गुप्ता, कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा और स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। टीम की इस सफलता में शिक्षक ललित बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान खेल और शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


