Sitapur : जूस की दुकान की आड़ में शराब परोसने का आरोप, प्रशासन ने जांच की बात कही

दुकान पर साफ-सफाई और सेहत मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जूस बनाने के लिए खराब और सड़े हुए फलों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों की सेहत को खतरा हो सकता है। मामले की जानका

Apr 24, 2026 - 21:28
24 Views
Sitapur : जूस की दुकान की आड़ में शराब परोसने का आरोप, प्रशासन ने जांच की बात कही
Sitapur : जूस की दुकान की आड़ में शराब परोसने का आरोप, प्रशासन ने जांच की बात कही

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर शहर के नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित सक्सेना जूस कॉर्नर विवादों में घिर गया है। स्वास्थ्यवर्धक जूस बेचने का दावा करने वाली इस दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर पिलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से रात तक चलने वाली इस दुकान के पिछले हिस्से में नशे की महफिल सजती है, जहां शराब पीने वालों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी रहता है। नगर पालिका के इतने करीब इस तरह की गतिविधियां होने से स्थानीय लोग हैरान हैं।

इसके अलावा दुकान पर साफ-सफाई और सेहत मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जूस बनाने के लिए खराब और सड़े हुए फलों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों की सेहत को खतरा हो सकता है। मामले की जानकारी मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा है कि विभाग की टीम भेजकर दुकान की जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर मोहल्ले के लोगों ने ऐसी दुकानों को तुरंत बंद करने और दोषियों पर सख्त सजा की मांग की है ताकि शहर का माहौल खराब न हो।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow