Barabanki : खाद्य विभाग की छापेमारी के विरोध में बाराबंकी के व्यापारी उतरे सड़कों पर, गल्ला मंडी में दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के अनुसार, ऑनलाइन बाजार के बढ़ते चलन से उनका व्यापार पहले ही संकट में है। ऐसे में खाद्य विभाग की बार-बार की जाँच और नमूनों के नाम पर होने वाली कार्रवाई से उनका मानसिक औ
बाराबंकी शहर की पुरानी गल्ला मंडी में किराना दुकानों से नमूने लेने पहुँची खाद्य विभाग की टीम को व्यापारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि वे थोक बाजार और कंपनियों से आने वाला सामान ही बेचते हैं। ऐसे में निर्माण इकाइयों और पैकेजिंग केंद्रों पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो सरासर गलत है। व्यापारी नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि विभाग खड़े मसालों तक के नमूने लेकर सीधे-साधे व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहा है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के अनुसार, ऑनलाइन बाजार के बढ़ते चलन से उनका व्यापार पहले ही संकट में है। ऐसे में खाद्य विभाग की बार-बार की जाँच और नमूनों के नाम पर होने वाली कार्रवाई से उनका मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एकजुट हुए दुकानदारों ने साफ किया कि वे इस तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। दूसरी ओर, खाद्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और मानक सुनिश्चित करने के लिए ही नमूने लिए जा रहे थे। व्यापारियों के भारी विरोध और बाजार बंद होने के कारण मंडी में काफी समय तक गहमागहमी बनी रही।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









