Hardoi : संडीला में हाइवे हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर सेंटर का उद्घाटन, अब क्षेत्र में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

अस्पताल के खुलने से अब स्थानीय निवासियों को छोटी-बड़ी बीमारियों और हड्डी के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उन्हें अपने ही इलाके में

By INA News Desk
Apr 24, 2026 - 21:27
26 Views
Hardoi : संडीला में हाइवे हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर सेंटर का उद्घाटन, अब क्षेत्र में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Hardoi : संडीला में हाइवे हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर सेंटर का उद्घाटन, अब क्षेत्र में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Report : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई के संडीला में लखनऊ रोड स्थित सुम्बाबाग में आधुनिक सुविधाओं वाले हाइवे हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। इस अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर ने मिलकर किया। अतिथियों ने कहा कि संडीला जैसे क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का बढ़ना बहुत जरूरी था। इस अस्पताल के खुलने से अब स्थानीय निवासियों को छोटी-बड़ी बीमारियों और हड्डी के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उन्हें अपने ही इलाके में अच्छा इलाज मिल सकेगा।अस्पताल के संचालक डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, बीरेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, वंदना तिवारी, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह और विष्णु दयाल शुक्ला सहित कई व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत करते हुए इसे संडीला के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया है। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य लोगों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना है।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow