Saharanpur : सांसद इकरा हसन के समर्थन में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया थाना सदर बाजार का घेराव, हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई पर अड़े
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सांसद इकरा हसन एक पीड़िता की समस्या को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंची थीं। वहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद उन्हें महिला थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इ
सहारनपुर के सदर बाजार कोतवाली में सांसद इकरा हसन के समर्थकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और घेराव किया। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सांसद इकरा हसन एक पीड़िता की समस्या को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंची थीं। वहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद उन्हें महिला थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इसी बीच पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही सांसद इकरा हसन दोबारा सदर बाजार थाने पहुंच गईं और उनके समर्थन में बड़ी संख्या में सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भी दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान सांसद काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल से साफ कहा कि यदि कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो उन्हें भी गोली मार दी जाए। सांसद के कड़े रुख के कारण पुलिस प्रशासन असमंजस में दिखा। मामले को सुलझाने के लिए अधिवक्ता जान निसार और रणधीर चौधरी ने भी बातचीत की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। इस दौरान मौके पर फ़ाहद सलीम, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, टिंकू अरोड़ा, फरहाद आलम, संदीप सैनी, मुजफर अली, सलीम अहमद, फैसल सलमानी, ऋषभ त्यागी और हैदर अली सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल
What's Your Reaction?




