Hardoi : समर कैंप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन- डांस और एक्टिंग से बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता से वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। डांस में दिव्या दीक्षित, जानवी, अवनी, पिभू, काजल और उन्नति ने बेहद आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही एक्टिंग और अन्य मं
रिपोर्ट : मुकेश सिंह
भरावन के अतरौली में स्थित ओम रामवती कान्वेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप बच्चों के उत्साह और हुनर का बड़ा केंद्र बना रहा। इस कैंप में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, योग, डांस, एक्टिंग और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और दौड़ सहित कई खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता से वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। डांस में दिव्या दीक्षित, जानवी, अवनी, पिभू, काजल और उन्नति ने बेहद आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही एक्टिंग और अन्य मंच कार्यक्रमों में भी बच्चों ने दमदार अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
स्कूल प्रबंधक रितिक सिंह ने बताया कि इस समर कैंप को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना पैदा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विवेक सिंह तोमर, वंदना, सुशील, रामेन्द्र, प्रायान्शी, दीपाली सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल
What's Your Reaction?




