हरदोई में घरेलू सहायिका ने साथी संग मिलकर की थी लाखों की चोरी, पुलिस ने जेवरात और नकदी सहित दोनों को दबोचा
हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने घरेलू सहायिका जूली कश्यप और उसके साथी सुशील को गिरफ्तार किया। कब्जे से चार चेन, मंगलसूत्र और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद।
आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले परिवार के घर से सोने के गहने और नकदी साफ करने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
आवास विकास क्षेत्र के निवासी पीड़ित अंकित पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मकान में काम करने वाली जूली कश्यप ने घर के भीतर रखे कीमती आभूषण और नकदी समेट ली और भाग निकली

कोतवाली शहर प्रभारी संजय कुमार त्यागी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले की तहकीकात करते हुए सुराग जुटाए
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चार सोने की चेन, दो लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, लॉकेट सहित एक मंगलसूत्र और 1,90,000 रुपये नकद बरामद किए हैं
What's Your Reaction?



