UP Crime News: हरदोई में गाड़ियों से माल चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार

हरदोई की सुरसा पुलिस ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वाहनों से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा। चोरी का माल और दो लग्जरी कारें बरामद।

Aug 18, 2026 - 22:49
9 Views
UP Crime News: हरदोई में गाड़ियों से माल चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार

हरदोई में वाहनों से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत माल और दो कारें बरामद

हरदोई जिले की सुरसा थाना पुलिस ने हाईवे पर वाहनों से माल पार करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल शत-प्रतिशत बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति अर्टिगा कारें भी जब्त कर ली हैं

मामला लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास का है। बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र स्थित ग्राम काकोरी निवासी पीड़ित सुधीर अपने लोडर वाहन से माल लेकर जा रहे थे, तभी अज्ञात तत्वों ने वाहन से पेंट के डिब्बे चुरा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर सुरसा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी

सुरसा थाना पुलिस की टीम ने सटीक सूचना और छानबीन के आधार पर गिरोह से जुड़े छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश निवासी कादीपुर बाजार (बाराबंकी), मोहम्मद आदिल निवासी हुसैनमऊ (बाराबंकी), मोहित वर्मा निवासी जानकीपुरम (लखनऊ), राममूरत निवासी पैगंबर (बाराबंकी), अमरजीत चौहान निवासी चिनहट (लखनऊ) और अफजल निवासी घंटाघर (बाराबंकी) के रूप में हुई है

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 12 कार्टन पेंट और 4-4 लीटर की 12 बाल्टियां बरामद की हैं। इसके अलावा अपराध में प्रयुक्त दोनों लग्जरी कारें भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में दानिश, मोहम्मद आदिल और मोहित वर्मा पर लखनऊ और बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक विक्रांत गौतम, अजय भारती, रोहित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें अदालत भेजा जा रहा है

Also Click : Lucknow: प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान तेज, प्रभावित परिवारों तक पहुंच रहीं जरूरी राहत सामग्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow