UP Crime News: हरदोई में मंदिर में महिलाओं के कुंडल चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 3 कुंडल बरामद

हरदोई की पचदेवरा पुलिस ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में महिलाओं के कान के कुंडल चुराने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर तीन कुंडल बरामद किए हैं।

Aug 18, 2026 - 22:43
7 Views
UP Crime News: हरदोई में मंदिर में महिलाओं के कुंडल चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 3 कुंडल बरामद

हरदोई जिले की पचदेवरा थाना पुलिस ने धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं के आभूषण चुराने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए तीन कान के कुंडल भी बरामद किए हैं

शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम इमलिया निवासी पीड़ित पंकज कुमार अपनी पत्नी के साथ पचदेवरा क्षेत्र के धानीनगला स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में भीड़ का लाभ उठाकर किसी अज्ञात महिला ने पीड़ित की पत्नी के कान का कुंडल चुरा लिया। इसी तरह उसी गांव की रहने वाली पीड़िता प्रमिला के साथ भी मंदिर में ऐसी ही घटना घटी और उनका भी कान का कुंडल पार कर दिया गया। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पचदेवरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की छानबीन करते हुए शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिछौला निवासी आरोपी निर्मला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीली धातु के तीन कुंडल बरामद हुए। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुराग त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी व आरक्षी विवेक पाण्डेय, आकाश तिवारी, सुजेता और सोनम शामिल रहे। पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है

Also Click : Lucknow: किसान परिवारों का सहारा बनी ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’, बजट बढ़ाकर योगी सरकार ने आश्रितों को दी मजबूती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow