UP Crime News: हरदोई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लोनार पुलिस ने दबोचा

हरदोई की लोनार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अखिलेश उर्फ अवधेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

Aug 18, 2026 - 22:45
8 Views
UP Crime News: हरदोई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लोनार पुलिस ने दबोचा

हरदोई जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत लोनार थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया आरोपी संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त था और लंबे समय से पुलिस की तलाश में था

थाना बेहटा गोकुल में आर्थिक और भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपराध करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण कानून (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार वांछित आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी

लोनार पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम छिरेडनपुरवा निवासी अखिलेश उर्फ अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें बेहटा गोकुल, कोतवाली देहात और कोतवाली शहर में चोरी, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव, आरक्षी रामपाल और आरक्षी घनश्याम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है

Also Click : Lucknow: कौशल समाधान दिवस में ट्रेनिंग पार्टनर्स से सीधा संवाद, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर योगी सरकार का जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow