हरदोई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित 16 मुकदमों में था वांछित
हरदोई की पिहानी पुलिस ने 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी मोहम्मद इश्तिखार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 16 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
हरदोई। जनपद में संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों और संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है
पुलिस के अनुसार, पिहानी क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला निवासी मोहम्मद इश्तिखार पुत्र मोहम्मद शेर के विरुद्ध संगठित रूप से अपराध करने और असामाजिक कृत्यों में संलिप्त रहने के चलते उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत अन्य साथियों के साथ अभियोग पंजीकृत किया गया था
पिहानी के प्रभारी निरीक्षक श्यामनारायण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्यामबाबू, मुख्य आरक्षी आशीष सिंह, आरक्षी गर्वित सिंह और जयपाल सिंह शामिल रहे, ने पुख्ता सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया
Also Click : UP News: यूपी में भूजल संरक्षण की बड़ी पहल! कानपुर-प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी भूमिगत प्राचीन नदी
What's Your Reaction?







