हरदोई में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, सुरसा से 315 बोर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमरौली निवासी लकी को अवैध 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 00:18
3 Views
हरदोई में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, सुरसा से 315 बोर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हरदोई। जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी, निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुरसा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर त्वरित घेराबंदी करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ धर दबोचा

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा और पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लकी पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम कमरौली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामद असलहे को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सुरसा पर आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार प्राप्त करने के स्रोतों के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow