Hardoi News: हरदोई में मामूली विवाद में हत्या करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा गांव में सोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Jul 26, 2026 - 23:14
 0  5
Hardoi News: हरदोई में मामूली विवाद में हत्या करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

हरदोई के जीतपुरवा गांव में सोहित हत्याकांड का खुलासा, सुरसा पुलिस ने दो अभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुरवा में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का बांका भी बरामद कर लिया है

मामला जीतपुरवा गांव का है, जहां शराब के नशे में कहासुनी के बाद विवाद इस हद तक बढ़ गया कि सोहित कुमार नामक युवक पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में सोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी

जांच के दौरान सुरसा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही रहने वाले जितेन्द्र और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे का बांका भी जब्त कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow