हरदोई में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, कान्ति सिंह को जिताने का लिया संकल्प

हरदोई के कटियारी डिग्री कॉलेज में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक। पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और पम्मू यादव ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील।

By INA News Desk
Oct 18, 2026 - 23:29
7 Views
हरदोई में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, कान्ति सिंह को जिताने का लिया संकल्प

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कटियारी डिग्री कॉलेज में स्नातक विधान परिषद चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी प्रत्याशी कान्ति सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का साझा संकल्प लिया गया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाकर पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का आग्रह किया।

बैठक में चुनाव प्रभारी और पूर्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए जमीनी स्तर पर दिन-रात पसीना बहाने की जरूरत है। उन्होंने विरोधी दल पर चुनाव में हेरफेर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक सतर्कता बरतनी होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का तत्काल मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार मानकर मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं की एक बड़ी तादाद पार्टी की नीतियों के साथ मजबूती से जुड़ी है, इसलिए हर एक पंजीकृत स्नातक मतदाता से सीधा संपर्क साधकर उसका वोट डलवाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जगमोहन राजपूत, रहमत अली मोनू, नागेंद्र मिश्रा, अरुण मौर्य, प्रदीप कुशवाहा, नीलम सिंह, बृजेश कुमार टिल्लू, अभिषेक अग्निहोत्री, बिहारी यादव, रजनीश पाल, सागर खां, जयराम कश्यप, कौशल दिवाकर, सुरेशचंद्र वर्मा, प्रदीप सविता, रामसिंह यादव और अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement