Sitapur : सीतापुर में प्रेमी युगल ने आम के बाग में फंदा लगाकर दी जान, इलाके में मची सनसनी

वहीं मृतक युवक के पिता रामू ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें इस संबंध के बारे में पता चला था, जिस पर उन्होंने अपने बेटे को डांट-फटकार लगाकर समझाने का प्रयास किया था। घटना की सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शवों

By INA News Desk
Jun 20, 2026 - 16:56
141 Views
Sitapur : सीतापुर में प्रेमी युगल ने आम के बाग में फंदा लगाकर दी जान, इलाके में मची सनसनी
Sitapur : सीतापुर में प्रेमी युगल ने आम के बाग में फंदा लगाकर दी जान, इलाके में मची सनसनी

 रिपोर्ट:- सुरेंद्र मोठी INA NEWS संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गाँव में प्रेम प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक अंत सामने आया है। यहाँ एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके हुए प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। घटना स्थल पर लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था और पास ही में बिंदी तथा श्रृंगार का अन्य सामान भी मिला है। इस दोहरे सुसाइड की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गाँव के रहने वाले 21 वर्षीय प्रियवंश और 17 वर्षीया रजनी के शव सुबह गाँव के ही एक आम के बाग में पेड़ की डाल से लटके हुए मिले। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर इस दृश्य पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की का विवाह तय हो चुका था और कुछ समय पहले उसका तिलक भी हो गया था। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन दोनों युवक-युवती आपस में लगातार फोन पर बात करते थे। लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें इस प्रेम प्रसंग के बारे में पहले से कोई अंदाजा नहीं था।

वहीं मृतक युवक के पिता रामू ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें इस संबंध के बारे में पता चला था, जिस पर उन्होंने अपने बेटे को डांट-फटकार लगाकर समझाने का प्रयास किया था। घटना की सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow