Sambhal : दहेज की भूख ने उजाड़ा घर! तीन मासूम बच्चों की मां को तीन तलाक, तेजाब से जलाने की धमकी का आरोप
हालात इतने बिगड़ गए कि उसे अपने बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। यासमीन का कहना है कि पंचायत और परिवार के लोगों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद पति ने कई बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, तीन तलाक देने और तेजाब से जलाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता यासमीन ने रायसत्ती थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यासमीन का कहना है कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी और उसके तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 8, 5 और 3 वर्ष है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा। महिला के मुताबिक, ससुराल वालों ने दहेज में मिली गाड़ी और सोने-चांदी के सामान तक को बेच दिया। इसके बावजूद पैसों की मांग खत्म नहीं हुई। पीड़िता का दावा है कि उसके पिता ने पहले साढ़े तीन लाख रुपये दिए, लेकिन बाद में 50 हजार रुपये की नई मांग रख दी गई। महिला का आरोप है कि जब मायके से और पैसे नहीं मिले तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
हालात इतने बिगड़ गए कि उसे अपने बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। यासमीन का कहना है कि पंचायत और परिवार के लोगों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद पति ने कई बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी जा रही है। तीन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित यासमीन अब पुलिस और अदालत से इंसाफ की मांग कर रही है। उसका कहना है कि कार्रवाई में देरी से उसका परिवार लगातार भय और तनाव में जी रहा है। पुलिस द्वारा पति पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही में लगी हुई है।
What's Your Reaction?




