Sambhal: सम्भल पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल।

जनपद सम्भल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान

Dec 15, 2025 - 12:22
32 Views
Sambhal: सम्भल पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल।
सम्भल पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में थाना बनियाठेर पुलिस द्वारा 15 दिसंबर 2025 को की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बनियाठेर पुलिस टीम ग्राम नेहटा के जंगल में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी का एक आरक्षी भी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान इमरान पुत्र रफीक, निवासी ईदगाह अलीगंज, थाना अलीगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चन्दौसी सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बनियाठेर में आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 422/2025 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उस पर मुरादाबाद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दिनांक 24/25 सितंबर 2025 की रात थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ एक घर में घुसकर तमंचा दिखाकर महिला से कुंडल लूट लिए थे। इसी मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने इस सफल कार्रवाई के लिए थाना बनियाठेर पुलिस टीम की सराहना की है।

Also Read- Sultanpur: अमन यादव हत्याकांड के आरोपी पवन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow