Sultanpur: अमन यादव हत्याकांड के आरोपी पवन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी। 

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अमन यादव हत्याकांड का एक और आरोपी बदमाश पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी

By INA News Desk
Dec 13, 2025 - 20:45
113 Views
Sultanpur: अमन यादव हत्याकांड के आरोपी पवन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी। 
अमन यादव हत्याकांड के आरोपी पवन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी। 

सुल्तानपुर। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अमन यादव हत्याकांड का एक और आरोपी बदमाश पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह मुठभेड़ बीती रात चांदा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन यादव हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्त बाइक से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इस मुठभेड़ में बदमाश पवन यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल एवं गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

युवक अमन यादव की हत्या बीते 6 दिसंबर को हुई थी। चांदा थाना क्षेत्र में अमन यादव का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ चांदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले ही 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पवन यादव इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा आरोपी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पवन यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी नरैनी सफीपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। थाना चांदा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- रायगढ़ RPF पोस्ट में सनसनीखेज हत्या: ड्यूटी पर बहस के बाद साथी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर पर दागी चार गोलियां, मौके पर मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow