Jaunpur: मोबाइल चोरी कांड सुलझा - युवक गिरफ्तार, चोरी का फोन व पल्सर बाइक बरामद। 

थाना खुटहन पुलिस टीम ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के

By INA News Desk
Dec 13, 2025 - 20:39
116 Views
Jaunpur: मोबाइल चोरी कांड सुलझा - युवक गिरफ्तार, चोरी का फोन व पल्सर बाइक बरामद। 
मोबाइल चोरी कांड सुलझा - युवक गिरफ्तार, चोरी का फोन व पल्सर बाइक बरामद। 
Advertisement
Advertisement

खुटहन (जौनपुर)। थाना खुटहन पुलिस टीम ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर वन भोकरा मार्ग से चन्द्रभान यादव उर्फ करिया निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना खुटहन तथा गोलू यादव उर्फ सचिन निवासी ग्राम लखरईया थाना सरपतहाँ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त एक काली रंग की बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार ग्राम घुघुरी निवासी अमन गौतम ने 1 दिसंबर की शाम पटैला बाजार में किराने की दुकान से सामान खरीदते समय मोबाइल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में थाना खुटहन पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर पटैला बाजार से मोबाइल चोरी किया था और उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद पल्सर मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- मुरादाबाद में शराब ठेके पर युवक की क्रूर हत्या- गोली मारने के बाद सिर पत्थर से कुचल दिया, परिजनों ने हाईवे जाम कर हंगामा मचाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement