Barabanki: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 65 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार। 

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देश पर टिकैत नगर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापामारी की। इस दौरान ग्राम इरशाद नगर,

Dec 13, 2025 - 20:33
40 Views
Barabanki: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 65 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार। 
आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 65 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार। 

बाराबंकी। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देश पर टिकैत नगर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापामारी की। इस दौरान ग्राम इरशाद नगर, अकबरपुर, आल्हनमऊ   में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल और पुलिस चौकी सुखीपुर थाना टिकैत नगर की संयुक्त टीम द्वारा 17 स्थानों पर दबिश दी। आबकारी अधिनियम के तहत 65 लीटर शराब बरामद कर तीन मामले दर्ज करके दो आरोपियों को जेल भेजने की करवाई की गई। मौके पर आठ कुंतल लहन नष्ट करने के साथ दो भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आस पास अवैध शराब बनाने वालों, बिक्री और परिवहन की गतिविधियों होने के बारे में सूचना दिये जाने की क्षेत्रवासियो से अपील की गई।

Also Read- Lucknow : मुख्य सचिव की अगुवाई में सड़क परियोजनाओं के लिए पीसीयू शिथिलीकरण पर मुहर, 71,192 लाख रुपये की 14 योजनाओं को मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow