Ayodhya: अयोध्या महापौर ने कैंसर पीड़ित व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता को दी 50 हजार की आर्थिक मदद। 

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अयोध्या के व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता की सहायता के लिए जनपद के समाजसेवी आगे आ रहे हैं। इसी

Dec 13, 2025 - 20:24
32 Views
Ayodhya: अयोध्या महापौर ने कैंसर पीड़ित व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता को दी 50 हजार की आर्थिक मदद। 
अयोध्या महापौर ने कैंसर पीड़ित व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता को दी 50 हजार की आर्थिक मदद। 

अयोध्या। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अयोध्या के व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता की सहायता के लिए जनपद के समाजसेवी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में बीते आठ दिसंबर को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उनके इलाज हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी।

इस सहयोग के लिए नंद कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने महापौर का आभार व्यक्त किया। वहीं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नंद कुमार गुप्ता हमेशा व्यापारी भाइयों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, ऐसे में जनपदवासियों को भी इस कठिन समय में उनके और उनके परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Also Read- Lucknow : मुख्य सचिव की अगुवाई में सड़क परियोजनाओं के लिए पीसीयू शिथिलीकरण पर मुहर, 71,192 लाख रुपये की 14 योजनाओं को मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow