स्वतंत्रता दिवस पर सम्भल को मिली बड़ी सौगात, सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल में शुरू होंगी कैंसर व किडनी विशेषज्ञ की सेवाएं। 

Sambhal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सम्भल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। शहर के देहली दरवाजा स्थित सिल्वेन्ज़ा...

By INA News Desk
Aug 15, 2025 - 16:50
158 Views
स्वतंत्रता दिवस पर सम्भल को मिली बड़ी सौगात, सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल में शुरू होंगी कैंसर व किडनी विशेषज्ञ की सेवाएं। 
स्वतंत्रता दिवस पर सम्भल को मिली बड़ी सौगात, सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल में शुरू होंगी कैंसर व किडनी विशेषज्ञ की सेवाएं। 

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सम्भल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। शहर के देहली दरवाजा स्थित सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल में अब कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से सेवाएं देंगे। इस सुविधा के शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अस्पताल के अध्यक्ष इसरार अहमद की सात साल की अथक मेहनत आखिरकार रंग लाई। उन्होंने लगातार प्रयास कर मरीजों के लिए बड़े स्तर की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। उनकी कोशिशों से अब कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आबिद लॉ और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एम. भट्ट हर महीने के दूसरे सोमवार और चौथे सोमवार को अस्पताल में मरीजों को देखेंगे। यह व्यवस्था मरीजों के लिए राहत भरी साबित होगी क्योंकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों तक जाने में समय और धन दोनों की भारी बर्बादी झेलनी पड़ती थी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के बीच इस नई सुविधा की घोषणा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ध्वजारोहण के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों और बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया। साथ ही सभी को मिठाई बांटी गई जिससे माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और मरीजों के चेहरों पर झलकती खुशी इस बात का प्रतीक थे कि यह दिन उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। अस्पताल अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि उनका सपना था कि सम्भल में ही बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हों ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में अस्पताल में और भी विभागों का विस्तार कर मरीजों को और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्भल के लिए ऐतिहासिक क्षण है। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात आने वाले समय में हजारों मरीजों के जीवन को राहत पहुंचाएगी।

Also Read- मदरसे में आजादी का जश्न, किताबों की जगह देशभक्ति की कसमें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow