Sambhal: अवैध हूटर और सायरन के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन। 

वीआईपी कल्चर समाप्त करने के सरकारी आदेशों के बावजूद सम्भल में कई निजी वाहन चालक अपने वाहनों पर अवैध रूप से हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने

Nov 10, 2025 - 13:53
146 Views
Sambhal: अवैध हूटर और सायरन के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन। 
अवैध हूटर और सायरन के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

वीआईपी कल्चर समाप्त करने के सरकारी आदेशों के बावजूद सम्भल में कई निजी वाहन चालक अपने वाहनों पर अवैध रूप से हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को आज़ाद अधिकार सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल कुलदीप सिंह को सौंपा।

पार्टी के प्रदेश महासचिव खिज़र गौस ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के उद्देश्य से लाल-नीली बत्तियों, हूटर और सायरन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। बावजूद इसके सम्भल जनपद में अनेक निजी और गैर-अधिकृत वाहन चालक इनका दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय और असुविधा की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि यह शासनादेशों का खुला उल्लंघन है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। खिज़र गौस ने प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान करनी चाहिए और संबंधित वाहन स्वामियों पर वैधानिक कार्यवाही करनी चाहिए। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं अवैध हूटर लगे वाहनों की पहचान कर अभियान चलाया जाए, ऐसे चालकों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए, और “हूटर हटाओ अभियान” पूरे जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस विभाग शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाकर आम जनता को राहत प्रदान करेगा।

Also Read- Kushinagar : बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow