प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने उठाई आवाज।

Sambhal News: आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ मोनू भैया के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही ...

By INA News Desk
Aug 5, 2025 - 14:55
63 Views
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने उठाई आवाज।
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने उठाई आवाज।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

Sambhal News: आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ मोनू भैया के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधलियों और अनियमितताओं के खिलाफ ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया है। यूपी उप जिला अधिकारी कार्यालय पर सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने राष्ट्रपति से निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रेस नोट के अनुसार, खिजर गौस ने बताया कि प्रदेश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए दिल्ली में हाल ही में आयोजित एसएससी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी की बात कही। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में अक्सर परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसियां दोषी पाई जाती हैं लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा में मेधावी छात्रों को दरकिनार कर सिफारिश और पैसे के बल पर चयन किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का मनोबल टूट रहा है। यह स्थिति प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आज़ाद अधिकार सेना ने मांग की है कि परीक्षा संचालन पूरी पारदर्शिता से हो, और पेपर लीक या गड़बड़ी की स्थिति में जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त, संगठन ने यह भी मांग रखी कि किसी भी परीक्षा के रिजल्ट में चयन सूची को सार्वजनिक किया जाए और उसका पारदर्शी विश्लेषण हो। छात्रों की फीस कम से कम 5 गुना वापस की जाए यदि परीक्षा रद्द होती है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष जरीफ रिजवी, मंडल उपाध्यक्ष फैजान आलम, जिला प्रवक्ता शाहरुख चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष शाहिद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Also Read- हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: रात्रि एक बजे मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला के लिए किया रक्तदान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement