Sambhal News: कोर कमेटी की बैठक में उठा सम्भल में हुए 1978 के दंगों की जांच का मामला। 

सम्भल से बड़ी खबर हैं सम्भल दंगों की दोबारा जांच हो सकती है योगी सरकार के मंत्री ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है कोर कमेटी की बैठक...

By INA News Desk
Jan 27, 2025 - 19:25
281 Views
Sambhal News: कोर कमेटी की बैठक में उठा सम्भल में हुए 1978 के दंगों की जांच का मामला। 
धर्मवीर प्रजापति, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से बड़ी खबर हैं सम्भल दंगों की दोबारा जांच हो सकती है योगी सरकार के मंत्री ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है कोर कमेटी की बैठक में सम्भल दंगों का मुद्दा आया है।

योगी सरकार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सीएम के सोमनाथ से सम्भल के सत्य पर कहा कि सम्भल का सत्य सब लोग बहुत समय से देख रहे हैं सम्भल का सच किसी से छिपा नहीं है। वहीं सम्भल के दंगों की दोबारा जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में भी सम्भल दंगों का विषय आया था उन्होंने कहा कि जैसे तथ्य आएंगे उन पर विचार किया जाएगा। सम्भल के दंगों की जांच पर योगी सरकार के मंत्री का ये पहला बड़ा बयान है जिससे समझा जा सकता है कि आवश्यकता हुई तो सरकार दंगों की जांच करा सकती है।

Also Read- Ayodhya News: रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सभी पथ श्रद्धालुओं से खचाखच।

वहीं कुंभ पर उठाए गए समाजवादी पार्टी के सवालों पर मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज किया कहा कि अखिलेश कु़ंभ यादव स्नान कर आए हैं कुंभ की व्यवस्था पर उन्हें अब सवाल नहीं उठाना चाहिए। वही केजरीवाल पर भी मंत्री ने जमकर निशाना साधते हुए दिल्ली में बीजेपी की जीत का दावा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement