Hardoi News: जश्न-ए-आजादी का 11वां वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। 

विकासखंड बेंहदर अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम उसरहा में 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह...

By INA News Desk
Jan 27, 2025 - 19:48
100 Views
Hardoi News: जश्न-ए-आजादी का 11वां वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi (बेंहदर) विकासखंड बेंहदर अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम उसरहा में 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार प्रभारी थाना कछौना ने कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह व भारतीय संविधान पर पुष्प पर अर्पित किया। तथा इस कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर में उत्कृष्ट अकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इन सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र प्रदान किया, साथ ही अथिति ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को संवैधानिक मूल्यों के बारे में बताते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया इन सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा बहुत ही सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में जितने भी छोटे - बड़े बच्चों ने प्रतिभाग़ किया सभी को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य भी मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने जिले के एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में देश भक्ति से संबंधित प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी साथ ही शानदार नृत्य के माध्यम से कई तरह की झाकियां प्रस्तुति की। यह कार्यक्रम अशोक स्तम्भ परिसर उसरहा छनोइया में आयोजित हुआ जिसमें आयोजक समित के सदस्यों में शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की उद्योग विभाग की बैठक, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे, आयोजक समित के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहता हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक व सहयोगी अजय, राममिलन, रामेश्वर, आशीष,मनोज, विपिन रिशु, पंकज, शमशाद,शीबू  व अन्य सहयोगियों को मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement