Hardoi News: जिलाधिकारी ने की उद्योग विभाग की बैठक, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक कई बैंको के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित करने के....

By INA News Desk
Jan 27, 2025 - 19:04
52 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की उद्योग विभाग की बैठक, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख़्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाये। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। 

बैंक के प्रतिनिधियों को उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाये। आवेदकों को ऋण लेने में पूरी सहायता की जाये। बैठक कई बैंको के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: 50 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों का सत्यापन उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता वाली समिति से कराया जाय - जिलाधिकारी

मत्स्य पालकों को केसीसी पर ऋण उपलब्ध कराया जाये। समितियों के सभी सदस्यों की ईकेवाईसी करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन, अन्य सम्बंधित अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow