Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आए 65 करोड़ पर्यटक- पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े। 

योगी राज में पर्यटन के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा यूपी, विदेशियों में भी बढ़ा आकर्षण, लगभग 23 लाख विदेशी पर्यटकों ने किया उत्तर प्रदेश का भ्रमण ....

Jan 27, 2025 - 20:00
59 Views
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आए 65 करोड़ पर्यटक- पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े। 

Lucknow News: योगी के यूपी' की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग  uttar pradesh tourism department के जारी आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष बात यह है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 07 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

योगी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह Tourism Minister Jaiveer Singh ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयत्न किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 से राज्य घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। विदेशी पर्यटकों के आगमन भी यह उपलब्धि हासिल की प्राथमिकता है। 

  • एक वर्ष में लगभग 17 करोड़ पर्यटकों की हुई वृद्धि

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह Tourism Minister Jaiveer Singh के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 64,90,76,213 पर्यटक आए, जबकि 2023 में कुल 48,01,27,191 पर्यटकों का आना हुआ था। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 16,89,49,022 की वृद्धि हुई। बीते वर्ष 22,69,067 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2023 में 16,01,503 विदेशी पर्यटक थे। इस प्रकार एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 6,67,564 की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • अयोध्या-काशी, मथुरा-प्रयागराज में भी हुई अभूतपूर्व वृद्धि

पर्यटन मंत्री Tourism Minister Jaiveer Singh ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में वहां कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 5,75,70,896 थी। इस प्रकार एक वर्ष में 10,68,48,626 की वृद्धि हुई है। काशी में वर्ष 2024 में 110097743 श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में कुल 101867618 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार पर्यटकों की संख्या में 82,30,125 की वृद्धि दर्ज हुई है। मथुरा में इस वर्ष 90081788 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में 77927299 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार 1,21,54,489 की वृद्धि हुई है। प्रयागराज में वर्ष 2024 में 51262806 पर्यटक आए, जबकि वर्ष 2023 में 50671622 पर्यटक पहुंचे थे। इस प्रकार 591,184 पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।

Also Read- Ayodhya News: रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सभी पथ श्रद्धालुओं से खचाखच।

  • आगरा में आए सर्वाधिक विदेशी पर्यटक

विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2024 में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां कुल 1,77,75,561 पर्यटक आए, जिसमें 14,65,814 विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 110097743 श्रद्धालु आए, जिसमें 309932 पर्यटक विदेशी थे। इसी प्रकार, कुशीनगर में कुल 2242913 पर्यटक आए, जिसमें 2,51,251 विदेशी पर्यटक पहुंचे। कृष्ण नगरी मथुरा में वर्ष 2024 में कुल 90081788 श्रद्धालु आए, जिसमें 136079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें 26,048 विदेशी पर्यटक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow