Sambhal : कुलदीप सिंह सेंगर को सजा दिलाने के लिए महिलाएं सड़कों पर उतरी, प्रदेश अध्यक्ष बोली पीड़िता को मिले न्याय
वह बच्ची बेहद कम उम्र की है और उसकी मां भी उसके साथ धरने पर थीं। उनका एक ही भरोसा है कि राहुल गांधी उनका समर्थन करेंगे। हमने उनसे मिलकर भी अपने मुद्दे को रखा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद कुलदीप सिंह सेंगर को सजा और जमानत मिलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस दौरान “इंसाफ दो” के नारे लगाते हुए न्याय की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महिला अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप था। इसके बावजूद उन्हें जमानत मिल गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि धरने पर बैठी पीड़िता और उसकी मां को पुलिस ने वहां से उठाया और उनके साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी की। भारती त्यागी ने कहा आज हम सभी जिलों में इस अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या महिलाओं की इज्जत की कोई क़ीमत नहीं है? सत्ता में रहते हुए ऐसे लोग महिलाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और इसे छिपा भी रहे हैं क्योंकि वह बीजेपी के नेता हैं। उन्होंने आगे कहा, हम आज इसलिए खड़ी हैं ताकि उन बच्चियों को न्याय मिल सके।
वह बच्ची बेहद कम उम्र की है और उसकी मां भी उसके साथ धरने पर थीं। उनका एक ही भरोसा है कि राहुल गांधी उनका समर्थन करेंगे। हमने उनसे मिलकर भी अपने मुद्दे को रखा है और हमें पूरा विश्वास है कि वह उनका साथ देंगे। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं की स्थिति सही नहीं है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली सरकार, जब अपनी बेटियों की इज्जत की बात आती है, तो उन्हें न्याय नहीं मिलता। जब देश में “रामराज्य” की बातें होती हैं, तब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और उन्होंने सामाजिक न्याय और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की
What's Your Reaction?