Lucknow: कमजोर एवं निर्बल वर्ग के उत्थान में समर्पित है वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन: नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को ऐश्वर्यशाली संस्कृति और वीर सपूतों की भूमि राजस्थान

Mar 6, 2026 - 22:15
59 Views
Lucknow: कमजोर एवं निर्बल वर्ग के उत्थान में समर्पित है वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन: नन्दी
कमजोर एवं निर्बल वर्ग के उत्थान में समर्पित है वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन: नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को ऐश्वर्यशाली संस्कृति और वीर सपूतों की भूमि राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित होटल बसंत विहार पैलेस में हल्दी राम समूह द्वारा आयोजित "अंतर्राष्ट्रीय वैश्य एसोसिएशन" के संस्थापक सदस्यों की बैठक में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्यजनों के साथ वैश्य समाज की एकता, संगठनात्मक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास में समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम, सेवा और परोपकार की परंपरा के माध्यम से देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और समाज के समग्र उत्थान के लिए नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

हमें विश्वास है कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनाने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

मंत्री नन्दी ने कहा कि वैश्य व्यापारी समाज के महान पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा से प्राप्त संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए "वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन" कमजोर एवं निर्बल वर्ग के उत्थान में समर्पित है। बैठक में वैश्य समाज के निर्बल वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई। "वाया" की स्थापना समाज को सशक्त बनाने के साथ ही “ निर्बलवर्गोथनम:” के संकल्प पर आधारित है।

इस अवसर पर महेश गुप्ता निदेशक केंट आरओ सिस्टम, मनोहर लाल अग्रवाल हल्दीराम ग्रुप, नन्द किशोर अग्रवाल क्रिस्टल ग्रुप, राजेश गुप्ता मल्टी कलर स्टील्स ग्रुप, सुनील गोयल न्यूमैक्स बिल्डर, धर्मपाल अग्रवाल विद्या पॉलिमर्स, मधुसूदन अग्रवाल, सुशील जैन, अजय सिंघल ओम लॉजेस्टिक, निर्मल गोयल सागर कत्था फैक्ट्री, राजीव अग्रवाल ( शेयर ट्रेडर) अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Also Read- 'दोनों ही मुसलमानों को निशाना बनाते हैं और इनमें कोई फर्क नहीं', तेलंगाना में अकबरुद्दीन ओवैसी ने रेवंत रेड्डी की तुलना सीएम योगी से की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow