Hardoi: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
स्वामी विवेकानन्द सभागार में आगामी 14 व 15 मार्च 2026 को जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में आगामी 14 व 15 मार्च 2026 को जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने नामित समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेट से कहा अपने- अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर पेयजल, कुर्सी-मेज, शौचालय एवं सीसी कैमरा आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये और उक्त परीक्षा दो पालियों में कराई जायेगी जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 से 12 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 से 05 बजे तक होगी। उन्होने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग करायी जाये और उनके बैग आदि सामान सुरक्षित रखने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करायें तथा प्रश्न पत्रों को डबल लाक में रखा जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि अभ्यर्थियों के स्टेशन, बस स्टाप से परीक्षा केन्द्रों तक आने जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये तथा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एवं मुख्य-मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करायें ताकि अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो। बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया जाये। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी सेन्टर पर हेल्थ कैम्प स्थापित करें।
ईओं को निर्देशित किया कि रैन बसेरों को सही कर लिया जाये ताकि कोई परीक्षार्थी अगर रात मे रूकता है, तो उसे कोई दिक्कत न हो। सभी होटल संचालकों, व ई रिक्शा चालकों से सम्पर्क कर लिया जाये कि परीक्षार्थियों से ओवर चार्ज न दिया जाये। बैठक में अपर जिला अधिकारी प्रियंका सिंह सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेट, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा विद्यालयों के केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?











