Hardoi: डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 62 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 62 शिकायते प्राप्त

Dec 15, 2025 - 18:00
56 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 62 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 62 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 62 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने एक व्यक्ति का अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : बरम्हौला के गरीबी और सरकारी सिस्टम की लापरवाही मार झेल रहे बेघर बेदू को मिली मीडिया से मदद, डीएम ने लिया संज्ञान, गलत रिपोर्ट बनाने वालों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow