Hardoi: क्रिटिकल कोरीडोर पर सड़क सुरक्षा हेतु बैठक: डीएम अनुनय झा ने रिफ्लेक्टर, हेलमेट व सीट बेल्ट पर दिए जोर। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में क्रिटिकल कोरीडोर पर प्रभावी कार्यवाही के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा

Dec 15, 2025 - 17:53
39 Views
Hardoi: क्रिटिकल कोरीडोर पर सड़क सुरक्षा हेतु बैठक: डीएम अनुनय झा ने रिफ्लेक्टर, हेलमेट व सीट बेल्ट पर दिए जोर। 
क्रिटिकल कोरीडोर पर सड़क सुरक्षा हेतु बैठक: डीएम अनुनय झा ने रिफ्लेक्टर, हेलमेट व सीट बेल्ट पर दिए जोर। 
  • गन्ना ढोने में लगे ट्रक एवं टैक्टर के पीछे प्राथमिकता पर रिफलेक्टर लगवायेंः-डीएम
  • दुर्घटनाओं एवं जनहानि को रोकने के लिए आम नागरिक का जागरूक होना आवश्यकः-एसपी

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में क्रिटिकल कोरीडोर पर प्रभावी कार्यवाही के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि नियमित निरीक्षण के दौरान गन्ना ढोने में लगे ट्रक एवं टैक्टर के पीछे प्राथमिकता पर रिफलेक्टर लगवायें उन्होने कहा कि एआटीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर  सभी चौराहों आदि पर नियमित चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक करे तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें तथा बार-बार नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगायें। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को रोकने के लिए आम नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है, इस लिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में तथा मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन व परिवर्तन तथा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई: सड़क दुर्घटनाओं पर काबू के लिए पुलिस की रणनीति पर बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow