Sambhal: बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत, जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ जांच कमेटी गठित।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना और निराश्रित विधवाओं के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं में सम्भल के जिला प्रोबेशन

Mar 6, 2026 - 19:46
 0  78
Sambhal: बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत, जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ जांच कमेटी गठित।
DPO चंद्रभूषण , भ्रष्टाचार के आरोपी , गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश 

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना और निराश्रित विधवाओं के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं में सम्भल के जिला प्रोबेशन कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण द्वारा योजनाओं में आने वाले बजट में धांधली की गई और वित्तीय रजिस्टर तथा स्टॉक रजिस्टर को फर्जी तरीके से भरा गया। साथ ही लाखों रुपये के फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में एडीएम प्रशासन को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अन्य दो अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह मामले की विस्तृत जांच कर लगभग 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपे। प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में विभिन्न योजनाओं से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप है कि विभाग में फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपये के खर्च दर्शाए गए और कई योजनाओं के अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई। इन शिकायतों के आधार पर ही प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। वहीं इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। यदि किसी भी योजना, चाहे वह बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ हो या निराश्रित महिलाओं के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्था, में भ्रष्टाचार पाया जाता है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि जिला प्रोबेशन अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब पूरे मामले की निगाहें जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि सरकारी योजनाओं के बजट में कितनी बड़ी अनियमितता हुई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Also Read- यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर: हाई-वैल्यू और लेबर-इंटेंसिव इंडस्ट्रीज का संगम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।