Sultanpur : शिक्षक की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पीड़ित शिक्षक अमेठी के गौरीगंज में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर उनकी आपत्तिजनक फोटो डालकर भ्रामक

Dec 11, 2025 - 08:18
 0  20
Sultanpur : शिक्षक की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Sultanpur : शिक्षक की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर: कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के शिक्षक ने फेसबुक पर अपनी आपत्तिजनक फोटो डालने और गलत जानकारी फैलाने के आरोप में गांव के ही कृष्णा सिंह उर्फ कृष्णदेव सिंह के खिलाफ शिकायत की। शिक्षक ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी कादीपुर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़ित शिक्षक अमेठी के गौरीगंज में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर उनकी आपत्तिजनक फोटो डालकर भ्रामक बातें फैलाईं, जिससे उन्हें मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ। इसकी शिकायत के लिए उन्होंने आरोपी को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

शिक्षक के अनुसार, घर आने पर आरोपी ने उन्हें नोटिस को लेकर धमकाया। गालियां दीं और कहा कि पहले फर्जी वीडियो वायरल किया था, अब मारकर असली वीडियो वायरल करेंगे। इस धमकी से शिक्षक और उनका परिवार डरा हुआ है। शिक्षक दूर ड्यूटी करते हैं, घर पर माता-पिता, पत्नी और बच्चे रहते हैं, इसलिए उन्हें खतरे की आशंका है।

शिक्षक ने सार्वजनिक बदनामी, गाली-गलौज, धमकी और नोटिस की अनदेखी के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow