Jaunpur: जौनपुर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न। 

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में शनिवार

Dec 13, 2025 - 21:01
36 Views
Jaunpur: जौनपुर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न। 
जौनपुर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न। 

जौनपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम तथा बढ़ी हुई अवधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टेबल एवं नॉन-कलेक्टेबल फॉर्म के डिजिटाइजेशन के बाद विधानसभा क्षेत्र बदलापुर, शाहगंज, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडियाहू, जाफराबाद एवं केराकत में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में 99.93 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया गया है। इस प्रकार जनपद स्तर पर कुल 99.99 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

बैठक में उपस्थित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi: राइफल साफ करते समय गोली चलने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर घायल, लखनऊ रेफर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow