Hardoi: राइफल साफ करते समय गोली चलने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर घायल, लखनऊ रेफर। 

अवध ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत मैनेजर की लाइसेंसी राइफल से गोली लग गई।जिससे घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला

Dec 13, 2025 - 19:24
53 Views
Hardoi: राइफल साफ करते समय गोली चलने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर घायल, लखनऊ रेफर। 
राइफल साफ करते समय गोली चलने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर घायल, लखनऊ रेफर। 

Hardoi: अवध ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत मैनेजर की लाइसेंसी राइफल से गोली लग गई।जिससे घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल लाया गया।जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के अंनग बेहटा निवासी अवधेश कुमार 72 वर्ष अवध ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात रहे हैं। करीब 12 वर्ष पहले वह मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को घर में अपनी लाइसेंस से राइफल को साफ कर रहे थे। उसी समय अचानक फायर हुई। वही गोली अवधेश के लग गई। जिससे घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने कुछ देर तक इलाज करने के बाद हालत नाजुक देखकर लखनऊ ले जाने की सलाह दी। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल तहरीर अभी किसी भी प्रकार की नहीं मिली है, फिर भी जांच की जा रही है। इस आधार से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read- Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow