Hardoi: परियोजना कार्यालय के बाबू कमल पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, मुख्य सेविका ने एसपी से लगाई गुहार। 

उत्तर प्रदेश के हरदोई में परियोजना कार्यालय में तैनात लिपिक कमल पर कार्यालय की मुख्य सेविका द्वारा शारीरिक शोषण सहित धमकाने के

Dec 13, 2025 - 19:13
364 Views
Hardoi: परियोजना कार्यालय के बाबू कमल पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, मुख्य सेविका ने एसपी से लगाई गुहार। 
परियोजना कार्यालय के बाबू कमल पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, मुख्य सेविका ने एसपी से लगाई गुहार। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में परियोजना कार्यालय में तैनात लिपिक कमल पर कार्यालय की मुख्य सेविका द्वारा शारीरिक शोषण सहित धमकाने के आरोप लगे हैं यह आरोप उनके ही कार्यालय में तैनात मुख्य सेविका द्वारा परियोजना विभाग सहित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाए गए हैं। 

फाइल फोटो आरोपी कमल कुमार सहायक लिपिक

जिसमें मुख्य सेविका ने बताया कि उनके कार्यालय में तैनात लिपिक कमल द्वारा आए दिन उनके साथ शारीरिक शोषण व अश्लील हरकतें की जाती हैं वही किसी को बताने पर धमकी भी दी जाती है वह काफी परेशान हो चुकी है और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आई है। 

हरदोई के परियोजना कार्यालय में तैनात मुख्य सेविका द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही कार्यालय में तैनात लिपिक कमल पर उसके साथ छेड़छाड़ शारीरिक शोषण सहित धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। मुख्य सेविका के साथ आंगनवाड़ी संगठन की सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी लिपि के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोगों को सजा नहीं दी जाएगी तो आने वाले समय में हमारी अन्य बहनों के साथ भी इसी तरह की हरकत हो सकती है हालांकि जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी मामले की शिकायत की जा चुकी है जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आरोपी लिपिक को जिला कार्यक्रम कार्यालय से हटकर भरखनी कार्यालय पर अटैच कर दिया है संगठन की कार्यकर्ताओं ने अपने उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है आरोपी लिपि के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।

अंकित मिश्रा सीओ सिटी

जिला परियोजना कार्यालय में तैनात मुख्य सेविका के साथ कार्यालय में तैनात बाबू द्वारा अश्लील हरकत किए जाने के मामले में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पीड़िता द्वारा मिली शिकायत पर जांच के आदेश दे दिए है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- लिपिक सहायक ने गलत ढ़ंग से छुआ और .... हरदोई की महिला मुख्य सेविका ने लगाए आरोप, मेहनत कर सपनों को उड़ान देने वाली महिलाओं पर ये कैसी बर्बरता?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow