Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न। 

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम

By INA News Desk
Dec 13, 2025 - 18:49
49 Views
Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न। 
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न। 

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार निगम द्वारा विगत त्रैमास की बैठक का कार्यव्रत से समिति को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जिला बाल संरक्षण समिति के कार्यों का की समीक्षा की गई जिसके अंतर्गत बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा विगत त्रैमास के प्रकरणों पर प्रकाश डाला गया। विगत राय मास में तीन बाल विवाह रोक गए। चाइल्ड लाइन को विभिन्न प्राप्त केसों बाल विवाह, बाल श्रम आदि की समीक्षा की गई।  

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की 8 मार्च 2026 तक 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में महिला एवं बालको से संबंधित योजनाओं एवं कानून की जानकारी रोस्टर बनाकर प्रत्येक विद्यालय में प्रदान की जाए तथा समस्त विभागों शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुष्टाहार विभाग, आदी के द्वारा बाल विवाह कानून की जानकारी बालक बालिकाओं को प्रदान की जाए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत कोई केस लंबित नहीं है समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। वन स्टाफ सेंटर द्वारा समस्त प्रकरणों में नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस विभाग, कौशल विकास मिशन  आदि विभागों द्वारा भाग लिया गया।

Also Read- Hardoi: बरम्हौला की सर्द हवाओं में टूटती उम्मीदें: बेदू की बेआसरी और सरकारी कागजों की बेरहमी,अपात्र का ठप्पा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement