Saharanpur: सहारनपुर में 1 लाख का इनामी बदमाश एहसान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सरसावा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी शातिर बदमाश एहसान मारा गया। बदमाश की गोली
सहारनपुर: सरसावा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी शातिर बदमाश एहसान मारा गया। बदमाश की गोली बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि थानेदार प्रवेश शर्मा और सिपाही सोनू भी घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एहसान वही बदमाश था, जो 22 जनवरी 2025 को शामली में यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। उस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी अरशद और उसके 3 साथी मारे गए थे, जबकि यूपी एसटीएफ के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील सिंह शहीद हो गए थे।
What's Your Reaction?




