Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल। 

थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश इमरान मारा गया। मुठभेड़ में थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के

Oct 6, 2025 - 09:53
 0  74
Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल। 
पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल। 

सहारनपुर: थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश इमरान मारा गया। मुठभेड़ में थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार, सरसावा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं।

सूचना पर गागलहेड़ी थाना पुलिस को भी अलर्ट किया गया। दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इमरान गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मारे गए बदमाश की पहचान इमरान निवासी थाना भवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इमरान पर 1 एक लाख का इनाम घोषित था। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों में डकैती, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। 

Also Read- सहारनपुर पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।