Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में NDPS एक्ट का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नकुड़ थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में घायल

Dec 17, 2025 - 10:48
37 Views
Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में NDPS एक्ट का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। 
पुलिस मुठभेड़ में NDPS एक्ट का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। 
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नकुड़ थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रब्बानी पुत्र महबूब, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।घटना 16 दिसंबर 2025 की रात्रि की है, जब थाना नकुड़ पुलिस टीम गंगोह रोड पर बिजलीघर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गंगोह रोड से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया।पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार ने हड़बड़ी में बाइक मोड़कर अम्बेहटा रोड की ओर भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक पहुंचते देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगा।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल रब्बानी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बरामदगी: अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई।अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार रब्बानी थाना नकुड़ पर NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित लगभग आधा दर्जन संगीन मुकदमों में वांछित था। वह मुकदमा संख्या 382/25 धारा 8/21/29 NDPS एक्ट का भी वांछित अभियुक्त है।पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त और चेकिंग अभियान जारी है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow